आप हमें ऐसे आईडिया भेजें जो कि क्रियान्वयन योग्य हों एवं राज्य के विकास एवं सुशासन में योगदान करें। ऐसी अच्छी पद्धतियों ( Best Practices ) जिन्हें अन्यत्र लागू किया गया एवं हमारे लिये भी उपयोगी हैं, उन्हें भी प्रेषित किया जा सकता है।
यदि आईडिया मौलिक न होकर किसी अन्य स्त्रोत से लिया गया है तो स्त्रोत का उचित संदर्भ दिया जाये।
कृपया इस बेबसाईट के माध्यम से अपनी शिकायतें प्रेषित ना करें । इन पर ध्यान नहीं दिया जायेगा। शिकायत बेबसाईट www.mpsamadhan.org पर दर्ज करें।
अपना सही नाम एवं अन्य विवरण दें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर आपसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सके ।
आपकी मेल के प्रारंभिक परीक्षण में लगभग दो सप्ताह का समय लग सकता है।
आईडिया के प्राप्त होने की सूचना आपके ई-मेल के माध्यम से भेजी जायेगी। आपको एक संदर्भ क्रमांक और पासवर्ड दिया जायेगा, जिसके माध्यम से आप हमारे द्वारा की गई कार्यवाही की अद्ययतन स्थिति देख सकते हैं।
आईडिया की उपयुक्तता का परीक्षण नियुक्त समिति द्वारा किया जायेगा।
आईडिया उपयुक्त पाये जाने पर उसके क्रियान्वयन के संबंध में समुचित परीक्षण सक्षम स्तर पर किया जायेगा।
आईडिया के क्रियान्वयन का औपचारिक निर्णय होने के बाद संबंधित विभाग अग्रिम कार्यवाही करेगा।
आईडिया पर की गई कार्यवाही की स्थिति से समय समय पर आपको अवगत कराया जायेगा।
यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आपको अपने आईडिया का उचित क्रेडिट मिले।
जिन व्यक्तियों के आईडिया क्रियान्वयन हेतु चुने जायेंगे, उन्हें मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में मप्र शासन का निर्णय अंतिम एवं सभी पर बंधनकारी होगा।
सम्मान हेतु चुने गये व्यक्तियों द्वारा भेजे गये आईडिया के संबंध में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में शासन का निर्णय अंतिम रहेगा।